फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NMMS Scholarship 2023: यूपी नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन का एक और मौका, आगे बढ़ी आखिरी डेट

Mon, 18 Sep 2023 05:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NMMS Scholarship 2023: यूपी नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 थी।
विज्ञापन
UP NMMS Scholarship 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NMMS Scholarship 2023: उत्तर प्रदेश नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (यूपी एनएमएमएस) योजना के लिए पंजीकरण 2023 की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार अब 28 सितंबर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 तक थी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के अनुसार यूपी नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा 05 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में कक्षा 7वीं की परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5% की छूट है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), केंद्रीय विद्यालय (केवी), सैनिक स्कूल, सरकारी आवासीय और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन

UP NMMS Scholarship ऐसे करें आवेदन

  • यूपी एनएमएमएस की आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें