फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG Counselling: यूपी नीट काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट आवंटन सूची जारी, समझें डाउनलोड करने का तरीका

Fri, 30 Aug 2024 08:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG Counselling: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP NEET UG 2024, यूपी नीट यूजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Seat Allotment 2024: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर का सीट आवंटन जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in. पर जाकर यूपी नीट यूजी सीट आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 सितंबर तक लेना होगा प्रवेश

जिन भी उम्मीदवारों को पहले चरण में सीट आवंटित की गई है, उन्हें आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश लेने के लिए 5 सितंबर, 2024 तक समय दिया गया है। जो उम्मीदवार इस समयसीमा के भीतर प्रवेश लेने में असमर्थ रहेंगे, उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। राउंड-1 की काउंसलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड-1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त से 24 अगस्त, 2024 तक चली थी। उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग के लिए 24 से 29 अगस्त, 2024 तक का समय दिया गया था। यूपी नीट यूजी से जुड़ी किसी भी जानकारी प्राप्त करने या समस्या को लेकर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 या 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सीट आवंटन सूची

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Alloted Candidate List अनुभाग के तहत Alloted and Vacant Seat वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर नीट यूजी काउंसलिंग 2024 वाला विकल्प चुने।
  • इसके बाद संस्थान वार आवंटित उम्मीदवारों की सूची वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब संस्थान चुने और सबमिट करें।
  • सूची स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आगे की आवश्यकता के लिए सूची डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें