फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG 2024 Counselling: दूसरे राउंड की काउंसलिंग आज से शुरू, 14 सितंबर को मेरिट लिस्ट होगी जारी

Mon, 09 Sep 2024 08:32 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG 2024 Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। इसकी मेरिट लिस्ट 14 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
UP NEET UG 2024, यूपी नीट यूजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG 2024 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ आज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश पर स्नातक (यूपी नीट यूजी) काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के पंजीकरण शुरू कर रहा है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन सुरक्षा जमा राशि का करें भुगतान
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए 2,000 रुपये का UP  NEET UG 2024 काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। सरकारी कॉलेज की सीटों के लिए 30,000 रुपये जमा करना होगा। वहीं  निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये जमा कराएं जाएंगे। निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

पंजीकरण शुल्क
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे पहले दौर की काउंसलिंग के लिए 2,000 रुपये का शुल्क चुकाया है, उन्हें दूसरे दौर के लिए फिर से पंजीकरण या शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, नए उम्मीदवार जिन्होंने पहले दौर के पंजीकरण में भाग नहीं लिया था, उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट
यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही उन्हें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दूसरे राउंड के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2024 मेरिट सूची 14 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। यूपी नीट यूजी 2024 चॉइस-फिलिंग 14 से 18 सितंबर तक निर्धारित है।

दूसरे राउंड का सीट आवंटन 19 सितंबर को
आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2024 दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 19 सितंबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 20 सितंबर से यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 20 से 25 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें