UP NEET PG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीएमईटी) की तरफ से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। यूपी नीट पीजी में प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर करना होगा। उम्मीदवार मॉप-अप राउंड के लिए 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
UP NEET PG Counselling यहां देखें शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 18 सितंबर 2023 शाम 05 बजे से 21 सितंबर 2023 सुबह 11 बजे तक
पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट करने की तिथि 18 सितंबर 2023 शाम 05 बजे से 21 सितंबर 2023 शाम 05 बजे तक
मेरिट सूची- 21 सितम्बर 2023
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 22 सितंबर 2023 शाम 05 बजे से 25 सितंबर 2023 सुबह 11 बजे तक