UP ITI Admission 2022: लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 7 जुलाई, 2022 को शुरू किया गया है। जो भी उम्मीदवार आईटीआई संस्थानों में प्रवेश की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।