मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए 10 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड जारी करने का अस्थायी समय पिछले रुझान पर आधारित है और तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। छात्रों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in और
amarujala.com/education पर जाने की सलाह दी जाती है।
NEET Exam City Intimation Slip जारी
एक बार जारी होने के बाद, नीट यूजी एडमिट कार्ड (NEET UG Admit Card) को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए ने पहले ही परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप- 29 जून, 2022 को नीट-यूजी 2022 के लिए neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है।
NEET UG 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
विशेष रूप से, NEET UG 2022 प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पेन और पेपर-आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी और NTA NEET 2022 परीक्षा 13 भाषाओं - अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों के अनुसार, NEET 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा।
NEET UG 2022 कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा साढ़े तीन घंटे के समय में ली जाती है। यह परीक्षा शीर्ष मेडिकल कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। नीट 2022 प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। नीट परीक्षा देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल नीट यूजी परीक्षा 2022 के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।