फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Scholarship Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को देगी 1100 रुपये की छात्रवृत्ति

Wed, 11 May 2022 01:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Scholarship Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्राइमरी और अपर प्राइमरी यानी पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
UP Scholarship Scheme - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यूपी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत छात्रों को 1100 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस योजना को शुरू करने का मकसद छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना का लाभ उन छात्रों को दिया जाएगा जो कि उत्तर प्रदेश सरकार के परिषदीय विद्यालयों (प्राइमरी और अपर प्राइमरी/ 1  से 8वीं) में पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार इन सभी छात्रों के अभिवावकों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि को जमा कराएगी। 

विज्ञापन

इतने छात्र होंगे लाभान्वित
यूपी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से कुल 1 करोड़ 80 लाख विद्यार्थियों को होगा। छात्रवृत्ति की राशि का प्रयोग छात्रों के स्कूल ड्रेस, बैग आदि खरीदने के लिए किया जा सकेगा। इस रकम को निम्न भागों में बांटा गया है। 
  • 2 जोड़ी स्कूल ड्रेस- 600 रुपये
  • स्वेटर के लिए- 200 
  • जूते और मोजे के लिए- 125 रुपये
  • स्कूल बैग के लिए- 175 रुपये 
 

पहले स्कूल ही उपलब्ध कराते थी सामाग्री
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के लिए ड्रेस, बैग, जूते आदि पहले ही स्कूलों में हीं उपलब्ध कराए जाते थे। इसके लिए सरकार की ओर से टेंडर जारी किए जाते थे। हालांकि, कई बार इस प्रक्रिया में अनियमितता की खबरें सामने आती थी। कभी टेंडर में देरी तो कभी सामाग्रियों की क्वालिटी से संबंधित कई अन्य समस्याएं देखने को मिलती थी। इस कारण से सरकार ने अब यूपी छात्रवृत्ति योजना के तहत 1100 रुपये की राशि सीधे छात्रों के अभिवावकों के बैंक अकाउंट में भेजने का फैसला किया है।

कैसे मिलेगी छात्रवृत्ति?
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्राइमरी और अपर प्राइमरी यानी पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल स्वयं ही छात्रों से संबंधित जरूरी जानकारी को शिक्षा परिषद के पास भेजेगी। इसके बाद सरकार की ओर से छात्रों के अभिवावकों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि पहुंच जाएगी। 

UP Scholarship Scheme: अन्य कक्षाओं के लिए भी मिलती है स्कॉलरशिप
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्राइमरी और अपर प्राइमरी के छात्रों के अलावा अन्य कक्षाओं के छात्रों को भी छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाती है। सरकार इस प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप नाम देती है। इसके तहत 9वीं, दसवीं और इससे ऊपर की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें