उत्तर प्रदेश बीटीसी डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) काउंसलिंग 2019 के परिणाम की घोषणा जल्द होने वाली है। एग्जामिनेशन रेगुलेशन अथॉरिटी (इलाहाबाद) परिणाम की घोषणा करेगा। फिलहाल फेज 2 के तहत 2,50,001 रैंक से लेकर 3,33,090 रैंक तक और फेज 1 के तहत पहली से लेकर 2,50,000 रैंक तक के लिए परिणाम की घोषणा की जाएगी। फेज 1 का परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्हें अब तक कोई संस्थान आवंटित नहीं किया गया है।
जो अभ्यर्थी इस काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद आपको इसकी सीधी लिंक भी इसी खबर में दी जाएगी। सीधी लिंक के जरिए आप कम समय में आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।
कैसे देखें यूपी डीएलएड काउंसलिंग परिणाम
- सबसे पहले यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- नतीजे जारी होने के बाद यहां काउंसलिंग रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपको आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : CWUR वर्ल्ड रैंकिंग में इस विश्वविद्यालय ने आईआईटी और जेएनयू को पछाड़ा