31 अगस्त तक करें आवेदन
इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे पूरा विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त तिथि तक यूपी के पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cmtfp.uptourismportal.in. पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस प्रोग्राम में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। टूरिज्म एन्ड ट्रैवल मैनेजमेंट में बीबीए/बीए/एमए/एमफिल/पीएचडी करने वाले, हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एन्ड ट्रैवल में एमबीए, टूरिज्म एन्ड ट्रैवल में पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही हिन्दी (देवनागरी लिपि में लिखित) और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रवीणता आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहला चरण स्क्रीनिंग होगा, इस चरण के तहत अस्पष्ट आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। दूसरे चरण के तहत आवेदनों का मूल्यांकन होगा। तीसरे चरण में वस्तुनिष्ठ स्कोरिंग शामिल है। चौथा चरण साक्षात्कार होगा।
ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शोधकर्ताओं को लखनऊ स्थित माननीय कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें एफएचआरएआई नई दिल्ली, आईटीटीएम नोएडा, आईएचएम लखनऊ, एफसीआई अलीगढ़, पुरातत्व संस्थान दिल्ली आदि जैसे विशिष्ट संस्थानों के विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल होंगे।