फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP board results: ना ट्यूशन ना कोई एक्स्ट्रा क्लास, बिना कोचिंग अनुराग ने की 12वीं टॉप, यह है राज

Sat, 27 Jun 2020 02:46 PM IST
आसिम खान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनुराग मलिक ने 12वीं में किया यूपी टॉप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2020 के दसवीं और बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। इस बार बागपत जिले के बड़ौत का यूपी में बोलबाला रहा है। 10वीं और 12वीं के टॉपर बड़ौत के एक ही स्कूल श्रीराम इंटर कॉलेज से हैं। हाईस्कूल में बाड़ौत की रिया जैन तो इंटरमीडिएट में बाड़ौत के ही अनुराग मलिक ने यूपी टॉप किया है।

विज्ञापन


12वीं में अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। अनुराग ने 12वीं की पूरी पढ़ाई घर पर रहकर ही की। उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लगाया था। अनुराग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैनें बहुत मन से पढ़ाई की थी। इसमें मेरे अध्यापकों के साथ साथ परिजनों का भी बहुत योगदान रहा। 

अनुराग ने इस सफलता के बाद भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे साथ-साथ परिजनों ने भी बहुत मेहनत की थी। अनुराग ने कहा, परिजनों ने पढ़ाई के दौरान मेरा बहुत ध्यान रखा। कब क्या पढ़ना है इसका पूरा टाइम टेबल बनाया। उन्होंने कहा कि मैं आमतौर पर 15 से 16 घंटे पढाई करता था। मैंने परीक्षा के दौरान लगभग 18 घंटे तक पढ़ाई की। 
विज्ञापन


अनुराग मलिक के पिता का नाम प्रमोद मलिक है और वह बड़ौत के ही रहने वाले हैं। बड़ौत में उनकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। अनुराग बताते हैं कि बिना ट्यूशन के उन्होंने टॉप किया है। वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। अनुराग ने बताया कि मैंने सभी विषयों को एक ही तरह पढ़ा। अनुराग ने बताया कि मम्मी कोई काम नहीं करने देती थीं। वह सिर्फ पढ़ाई करने को कहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें