UP Board Result 2021: उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in के अलावा हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक
इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाएगा। जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से परीक्षा दे सकेंगे।अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट के जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट हैवी ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो जाती है और विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने में बेहद परेशानी होती है। ऐसे में विद्यार्थी बेहद आसानी से अमर उजाला के
results.amarujala.com के जरिए यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे देख सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा।
इसे भी पढ़ें-गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2021: 17 जुलाई सुबह 8 बजे जारी होगा 12वीं का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
कैसे देखें माईरिजल्टप्लस पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस
लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा, विद्यार्थी
https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-विद्यार्थियों को माई रिजल्ट प्लस पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा।