फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: जून मे जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 12वीं के छात्रों को मिलेगा एक और मौका

Fri, 29 May 2020 04:16 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम का इंतजार लगभग 56 लाख अभ्यर्थी कर रहे हैं। वहीं लगभग 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना था, जिसमें से 90 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 46 जिलों ने अपनी मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन


वहीं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशा अनुसार अभ्यर्थियों के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में उसका नाम विद्यालय का नाम व अन्य विवरण अंग्रेजी और हिंदी दोनोंं भाषाओं में दिया जाएगा। वहीं यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के अभ्यर्थियों को एक मौका और देने का निर्णय लिया है। जिसमें वे कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

बता दें कि ये प्रक्रिया पहले 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए थी। 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा कराने की घोषणा कोरोना वायरस से पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी, कि कंपार्टमेंट परीक्षा किस प्रकार कराई जाएंगी। यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 फीसदी नंबर लाने होते हैं। अगर बात करें 2019 की तो कक्षा 10वीं में 80.7 फीसदी छात्र पास हुए थे वहीं कक्षा 12वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 70.2 था।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 56 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। बताया जा रहा है कि 31 मई तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्रों को विषयों में मिले अंको को दर्ज करने के लिए कंप्यूटर फर्मों को तीन चरणों में भेजे जाते हैं। इस प्रक्रिया के तहत पहले चरण के अंक भेजे जा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें