UP Board Exam Result 2025: 12 मार्च को समाप्त हुईं बोर्ड परीक्षाएं
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार करीब 54,37,233 छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लिया।
परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश भर के कुल 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। अब छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसे यूपी बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी
अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे।
पिछले साल की बात करें तो कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत रहा था, जबकि कक्षा 12वीं में यह आंकड़ा 82.60 प्रतिशत रहा था। ऐसे में इस वर्ष के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह है।