फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पिछली साल हिंदी में फेल हुए थे 7.7 लाख स्टूडेंट्स, इस क्रैश कोर्स से करें पक्की तैयारी

विज्ञापन
up board - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) की ओर से इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी का पेपर 24 अप्रैल, 2021 को होना है। ध्यान दीजिएगा अक्सर विद्यार्थी हिंदी विषय को आसान विषय समझकर ठीक तरह से तैयारी नहीं करते हैं। विद्यार्थी पूरा समय गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों की तैयारी में लगा देते हैं। इस आदत के कारण ही पिछले साल यूपी बोर्ड के 7.7 लाख स्टूडेंट्स हिंदी विषय में फेल हो गए थे। लेकिन इस बार आप चिंता मत कीजिए। अमर उजाला की सफलता टीम आपके लिए एक शानदार और आसान सा क्रैश कोर्स लेकर आई है। इससे आप सभी विषयों की कम समय में बेहतरीन तैयारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कोरोना इफेक्ट : अब इस सूबे में भी नहीं होंगी परीक्षाएं, सीधे अगली कक्षा में प्रमोट होंगे छात्र

बता दें कि वर्ष  2020-21  की दसवीं की परीक्षा में लगभग 29,94,312 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं जिसमें से 16,74,022 छात्र जबकि 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। जिसके लिए लगभग 27,752 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के मन में भी चिंता होना स्वाभाविक हैं। ऐसे विद्यार्थी जो UP Board 10th Exam की तैयारी कर रहे हैं और अपने रिजल्ट को बेहतर बनाना चाहते हैं, उन्हें हिंदी विषय की भी अच्छी तैयारी करनी चाहिए। जिससे आपको अन्य सब्जेक्ट के साथ हिंदी में भी अंक मिल सकें और आपका फाइनल रिजल्ट बेहतर हो जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी : बिहार लोक सेवा आयोग में एलडीसी भर्ती के पदों पर भर्ती शुरू, यहां करें आवेदन

क्यों है हिंदी बेहद महत्वपूर्ण?
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों की तैयारी करने में लगे रहते हैं लेकिन हिंदी विषय को कम समय देते हैं। जिससे उन्हें अन्य विषयों पर तो अच्छे अंक मिल जाते हैं लेकिन ओवरऑल स्कोरिंग कम हो जाती है। आपको बता दें कि जहां साल 2020 में 81 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा  में बाजी मारी थी और 19 प्रतिशत लोग हिंदी में फेल हो गए थे, वहीं वर्ष 2019 में हिंदी की परीक्षा में महज 80.54 लोग ही सफल हो पाए थे, जबकि 19.46 प्रतिशत लोग हिंदी में मात खा गए थे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको  हिंदी विषय के लिए भी उचित समय देना होगा और समय रहते उसकी भी अच्छी तैयारी कर लेनी चाहिए। जिससे आपको इस तरह की समस्या से न गुजरना पड़े और आपका ओवरऑल रिजल्ट बेहतर हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बेरोजगारी : देश में खाली हैं पुलिसकर्मियों के साढ़े पांच लाख पद, यूपी-बंगाल में ज्यादा टोटा

कैसे करें तैयारी 
अगर आप भी यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और आपके मन में ढेर सारे डाउट्स हैं, तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए safalta.com लाया है 45 दिनों का फ्री क्रैश कोर्स। इसमें आपको मिलती हैं गुणवत्तापरक शिक्षकों द्वारा 120 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, साथ ही पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। इसके अलावा परीक्षा के दौरान होने वाले डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है।

यह भी पढ़ें : रेलवे भर्ती : 10वीं पास के लिए उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती, परीक्षा भी नहीं होगी  

यह एप डाउनलोड करें
तो देर किस बात की गूगल प्ले स्टोर से अभी सफलता एप डाउनलोड करें और पाएं अपने बोर्ड एग्जाम में 100 प्रतिशत सफलता केवल सफलता एप के साथ। या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें