फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए करें आवेदन, ऐसा है पूरा शेड्यूल

Wed, 10 Jul 2019 09:20 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए आवेदन शेड्यूल जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो रही है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के विद्यालय में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख पांच अगस्त रखी है। बोर्ड 11 जुलाई से वेबसाइट upmsp.edu.in शुरू कर रहा है। यह परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए आवेदन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बोर्ड की वेबसाइट पर संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य जारी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करेंगे। आवेदन शुल्क भी वेबसाइट पर बताया गया है, उसी के अनुरूप प्रधानाचार्यों को चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त राशि जमा करानी होगी।

ऐसा रहेगा आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

  • हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की वेबसाइट 11 जुलाई को खुलेगी। यह पांच अगस्त तक सक्रिय रहेगी। 
  • 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने, परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख पांच अगस्त।
  • प्रधानाचार्य कोषागार में एकमुश्त परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक जमा करेंगे।
  • परीक्षा शुल्क एवं शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड करेंगे।
  • विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ परीक्षा शुल्क का चालान कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।
  • विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ परीक्षा शुल्क एवं शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर 20 अगस्त तक अपलोड कर सकेंगे।
  • प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की जांच 21 से 31 अगस्त के बीच कर सकेंगे।
  • विद्यालय के प्रधानाचार्य जांच के बाद वेबसाइट पर अपलोड विवरण में एक से 10 सितंबर के बीच संशोधन कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड सचिव की ओर जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाचार्य विद्यार्थियों के विवरण में केवल संशोधन ही स्वीकार करेंगे। नए छात्र-छात्राओं का विवरण नहीं देंगे। 

व्यक्तिगत परीक्षार्थी प्रधानाचार्य को दें जानकारी
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को पहले तय समय सीमा में वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करना होगा। फिर उसे पूरा भर कर अपनी शैक्षिक अर्हता के साक्ष्यों (प्रमाणपत्रों) सहित परीक्षा शुल्क की नकद धनराशि केंद्र के प्रधानाचार्य को देनी होगी।
 
गलतियों के लिए अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य भी जिम्मेदार
विज्ञापन

छात्र-छात्रा एवं उनके माता-पिता के नाम के अतिरिक्त जन्म तिथि में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सिर्फ अभिभावक ही नहीं बल्कि कक्षाध्यापक, प्रधानाचार्य भी जिम्मेदार होंगे। बोर्ड ने कहा है कि स्कूल आधारभूत सूचनाएं छात्र-छात्राओं से लिखवाकर ले लें। अभिभावक, कक्षाध्यापक एवं प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर लेकर वेबसाइट पर अपलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें