उत्तर प्रदेश सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं बोर्ड और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक तथा बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला गया है। फिलहाल, परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षाओं को लेकर मई के प्रथम सप्ताह में निर्णय किया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य में 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय भी किया गया है। इससे पहले राज्य में पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं टाली गईं थीं। इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में परीक्षाएं टालीं जाने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार, 15 अप्रैल, 2021 को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है।
यह भी पढ़ें :
कोरोना का कहर : जानिए किस-किस राज्य में रद्द और स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं, क्या होगा नया शेड्यूल?