board exam 2021
- फोटो : self
तमिलनाडु बोर्ड : नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द
तमिलनाडु में नौवीं, 10वीं और11वीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही पास होंगे। यहां इस साल नौवीं, 10वीं और11वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री एडी पलानीस्वामी ने नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने और विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की थी।
सूबे की सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। विद्यार्थियों को 80 फीसदी नंबर तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं में मिले नंबरों के मूल्यांकन के जरिए और 20 फीसदी नंबर उपस्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।