फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: कक्षा 9वीं, 11वीं छात्र स्कूल में लेना चाहते हैं प्रवेश, जानें एडवांस रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

Sat, 11 Jul 2020 12:41 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP board 9th 11th 2020 - फोटो : Social Media
विज्ञापन
यूपी बोर्ड से जुड़े 28,000 स्कूलों में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वींं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने साल 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए एडवांस पंजीकरण की तिथियां जारी कर दी है। बता दें कि नए सत्र यानी 2020-21 में कक्षा 9वी, 11वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय है। ये छात्र साल 2022 में यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने के योग्य होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने गुरुवार को पंजीकरण कार्यक्रम जारी किया है। बता दें कि एडवांस पंजीकरण के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य 50 रुपये शुल्क हर छात्र से लेंगे। छात्रों के विवरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर 25 अगस्त को रात 12 बजे तक अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसके अनुसार प्रधानाचार्य 26 अगस्त और 5 सितंबर के बीच पंजीकृत होने वाले छात्रों के विवरण के बारे में एक चेक-लिस्ट प्राप्त करेंगे। छात्र 6 सितंबर से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन सुधार करने में सक्षम होंगे।

मुख्य तिथियां-
  • कक्षा 9वी और 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि : 5 अगस्त, 2020
  • कक्षा 9वी और 11वीं में एडवांस पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि- प्रति छात्र 50 रुपए के साथ 25 अगस्त, 2020 तक
  • स्टूडेंट्स का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि- 25 अगस्त. 2020
  • चेक लिस्ट प्राप्त करने की तिथि- 26 अगस्त से 5 सितंबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें