दोबारा कराए जाएंगे 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज के पेपर
यूपी बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई कि अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित 24- जनपदों में उक्त सीरीज के प्रश्न पत्र के वितरण के कारण इन जनपदों के समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है
क्या हैं 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक पेपर पर एक कोड सीरीज संख्या प्रिंट की जाती है। इसी संख्या के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पत्रों का वितरण होता है। सिर्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को ही यह पता होता है कि किस सीरीज का पेपर कौनसे जिले या किस-किस परीक्षा केंद्र पर होना है। बुधवार को परीक्षा के लिए निर्धारित जाे पेपर लीक हुए हैं उन पर सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई अंकित थी। इसके आधार पर बोर्ड अधिकारियों ने तुरंत पता लगा लिया कि किस-किस जिले के परीक्षा पत्र लीक हुए हैं। ऐसे सिर्फ उन्हीं के पेपर निरस्त किए गए हैं।
शेष जनपदों में द्वितीय पाली के पेपर यथावत
यूपीएमएसपी की ओर से जानकारी दी गई है कि उक्त 24 जनपदों को छोड़कर शेष जनपदों में द्वितीय पाली के इण्टर मीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएगी। प्रश्नगत 24 जनपदों में निरस्त की गई उक्त परीक्षा को आयोजित कराने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
संबंधित
खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।