UP Board Result: इस बार 10वीं में 90.11% रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन जिले के यश प्रताप सिंह ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% और लड़कों का 86.66% दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें हर स्टेप
UP Board Topper: यश प्रताप सिंह को मिले थे कुल 587 अंक
यश प्रताप सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 587 अंक प्राप्त कर 97.83% स्कोर किया था। यश को गणित और कला में सर्वाधिक 99 अंक मिले है। जबकि इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हिंदी में 97 और विज्ञान में 96 अंक हासिल हुए।
यह भी पढ़ें:- UP Board Topper List: 10वीं-12वीं के टॉपर्स में बेटियों ने मारी बाजी, देखें बारह सबसे मेधावी छात्रों की सूची
यहां देखें मार्कशीट
How to Check UP Board Result: रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यहां आप रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। नीचे बताए चरणों का पालन करके छात्र अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
- अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
- संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रोल कोड़ दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
- आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।