यूपी इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
UP Board Class 12 Result 2020: यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम आज यानी 27 जून, 2020 को जारी करने वाला हैं। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 23,85,505 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में 2,00,935 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 6 मार्च तक किया गया था। वहीं इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन की प्रक्रिया भी 16 मार्च से शुरू हो गई थी। परंतु कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा था।
यूपी बोर्ड की कुल कॉपियों की संख्या 1,29,41,714 थी। इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिर 5 मई, 2020 से ग्रीन जोन के 20 जिलो में शुरू किया गया था। वहीं ऑरेंज जोन के जिलों में 12 मई से तथा रेड जोन के 19 जिलों में 19 मई से फिर से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था।
वहीं पिछले साल यानी 2019 में परिणाम 27 अप्रैल, 2019 को जारी किए गए थे। 2019 यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 70 प्रतिशत रहा था। इस परीक्षा में बड़ौत की तनु तोमर नें 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।
कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण - 1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।