उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की है। आधिकारिक तौर पर बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि बोर्ड 31 जुलाई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-HBSE 12th Result 2021: आज दोपहर जारी होगा हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे
साल 2019 में यूपी बोर्ड ने 27 जुलाई को रिजल्ट जारी किया था। 2019 यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 70 प्रतिशत रहा था। इस परीक्षा में बड़ौत की तनु तोमर नें 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। 2020 में यूपी बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट 27 जून को जारी हुआ था। साल 2018 में बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं, साल 2019 में बोर्ड ने 9 जून को रिजल्ट जारी किया था।