फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Result 2021: आज दोपहर जारी होगा हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक 

Mon, 26 Jul 2021 10:00 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हरियाणा बोर्ड आज यानी कि सोमवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड आज दोपहर सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड आज यानी कि सोमवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड आज दोपहर सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने एक वेबसाइट को बताया है कि सभी स्ट्रीम का रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने इस साल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन

 
शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2.27 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ऑफलाइन कक्षाएं: इन राज्यों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, कोविड नियमों का होगा पालन
विज्ञापन



ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

-सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  bseh.org.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका बारहवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें