लखनऊ विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी परिणाम के मुताबिक लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
छुट्टियों में मोहल्ले के बच्चों को देती थीं फ्री ट्यूशनछात्राओं में टॉपर और ओवरऑल 17वीं रैंक हासिल करने वाली भावना मिश्रा झांसी की रहने वाली हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में भावना ने बताया कि मेरा हमेशा से लक्ष्य टीचर बनना था। बच्चों को पढ़ाना इतना पसंद है कि मैं छुट्टियों में अपनी कॉलोनी में बच्चों को मुफ्त में पढ़ाया करती थी। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज से बारहवीं पास करने के बाद मैंने बुंदेलखड यूनिवर्सिटी से गणित विषय में बीएससी किया।