फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: 12वीं के एग्जाम को लेकर मई आखिर तक निर्णय, डिप्टी सीएम ने कही ये बात

Wed, 26 May 2021 09:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय इस महीने के आखिर तक लिया जा सकता है।
  • इस बात की जानकारी सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी है। 
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय इस महीने के आखिर तक लिया जा सकता है। इस बात की जानकारी सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति के विश्लेषण के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की जाएगी और उसके बाद बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय इस महीने के आखिर तक लिया जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यास तूफान का असर: केआईआईटी प्रभावित छात्रों के लिए जून में विशेष परीक्षा आयोजित करेगा

उन्होंने कहा कि हमने पहले ही पेपरों को प्रिंट करवा दिया है एवं डिकोडिड कॉपियों का सेट भी तैयार हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए 8,513 केंद्र आवंटित किए गए हैं। कोविड-19 की स्थितियों का विश्लेषण किया जा रहा है और उसके बाद बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने जानकारी दी कि रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक में देशभर के 90 फीसदी राज्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने की मांग की है। क्योंकि विद्यार्थियों के आगे की पढ़ाई के लिए बारहवीं के रिजल्ट को गिना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय लिए जाने के बाद जल्द ही यूपी बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा करेगा। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जब शिक्षा विभाग बारहवीं की परीक्षाओं की तारीख को अंतिम रूप देगा तो स्वास्थ्य विभाग यह देखेगा कि केंद्रों में कोविड प्रोटोकॉल कैसे बनाए रखा जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें