फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: यूकेपीएससी ईओ, कर और राजस्व निरीक्षक परीक्षा का कार्यक्रम जारी, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

Mon, 06 Nov 2023 11:12 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC EO, Tax & Revenue Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कार्यकारी अधिकारी और कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2023 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 26 नवंबर को होनी है, नीचे जानिए एडमिट कार्ड कब आएगा।
विज्ञापन
UKPSC - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC EO, Tax & Revenue Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कार्यकारी अधिकारी और कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2023 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 26 नवंबर को 13 जिलों में आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नीचे बताई तारीख पर जारी किया जाएगा। जिसे आधिकारिक वेबसाइट - psc.uk.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

इससे पहले, आयोग ने सहकारी पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह सी) परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी किया था। परीक्षा 19 नवंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान कुल 55 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 85 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 63 रिक्तियां कार्यकारी अधिकारी के पद के लिए और 22 कर और राजस्व निरीक्षक पदों के लिए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 नवंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे नीचे बताए तरीके से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • ईओ, कर और राजस्व निरीक्षक एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें