UK Board Result 2022: शाम 4 बजे जारी हुआ परिणाम
UK Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देखें नतीजे
UK Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1333 केंद्रों की स्थापना की गई थी। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण परीक्षा को काफी सावधानीपूर्वक आयोजित किया गया था।
बोर्ड की ओर से आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 1,29,778 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1,13,164 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। लाखों की संख्या में छात्र परीक्षा के बाद से ही अपना परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें :
UK Board Result 2022: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें यह चार आसान तरीके
UK Board Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
छात्र परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें
- सबसे पहले परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- UBSE UK Board 12th Result 2022 या UBSE UK Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें।
- अब परिणाम को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।