रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और
results.amarujala.com पर अपलोड किया गया है। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। यूबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं। अगर आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in क्रैश भी हो जाए तो भी आप
results.amarujala.com पर अपने परिणाम देख सकेंगे।
Uttarakhand Board Result: एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का अनुसरण करके उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं परिणाम को एसएमएस द्वारा चेक कर सकते हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम फोन पर देखने के लिए एसएमएस एप खोलें, नीचे बताए अनुसार मैसेज टाइप कर भेजें।
- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें UT10 स्पेस रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेजें।
- 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें UT12 स्पेस रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेजें।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
Uttarakhand Board Class 10 Results 2022 देखने के लिए
यहां क्लिक करें
Uttarakhand Board Class 12 Results 2022 देखने के लिए
यहां क्लिक करें