UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड बोर्ड (UK Board) की ओर से सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम में छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सुभाष इंटर कॉलेज, थौलधार, टिहरी के छात्र मुकुल सिस्वाल ने टॉप किया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में मुकुल सिस्वाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।