UK Board Result 2022 यहां देख सकेंगे नतीजे
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जारी किया रिजल्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया गया है। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा परिषद कार्यालय, रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा की गई।
डॉ. तिवारी ने कहा कि छह जून को अपराह्न चार बजे उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षाफल घोषित होने के उपरांत उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in व uaresults.nic.in पर अपलोड किए गए। इन वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
UK Board Result 2022: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें चार आसान तरीके
UK Board Results: 2.42 लाख छात्रों का नतीजों का इंतजार
उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा 1333 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत हाईस्कूल में कुल 1,29,778 एवं इंटरमीडिएट में कुल 1,13,164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के उपरांत दिनांक 25 अप्रैल, 2022 से 09 मई, 2022 के मध्य उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया था। अब छह जून को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें :
UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां जानें 10वीं-12वीं का पास पर्सेंटेज
रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से जारी किया गया है। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूबीएसई के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें :
AP SSC Result 2022 Out: आंध्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 64 फीसदी रहा पास परिणाम