फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result: "सर, हमारे धैर्य की परीक्षा न लें, क्योंकि...", यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी पर छात्र नाराज

Fri, 11 Oct 2024 12:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June Result 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम में देरी से छात्रों में नाराजगी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग से नतीजों के बारे में पूछ रहे हैं।
 
विज्ञापन
UGC NET Result - फोटो : अमर उ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Result 2024: जून सत्र की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के अभ्यर्थियों को परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। नतीजों में देरी होने के कारण अभ्यर्थी का काफी नाराज है, जिसे वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकट कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अभी तक रिजल्ट से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। परिणाम की घोषणा में देरी छात्रों के लिए चिंता का विषय बन गई है। 

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग से नतीजों के बारे में पूछ रहे हैं। कुछ छात्रों ने अपनी चिंताएं एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की हैं। रिजल्ट में देरी होने से एक्स पर अभ्यर्थियों के निराशा भरे संदेशों की बाढ़ आ गई है, जिसमें वे नतीजों की घोषणा में देरी को लेकर रोष भी प्रकट कर रहे हैं।

Trending Videos

परिणाम को लेकर लाखों अभ्यर्थी परेशान

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार की पोस्ट पर छात्र यूजीसी परिणाम से जुड़ी टिप्पणी कर रहे हैं। एक हालिया पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "महोदय,वो सब ठीक है,पर यह बताइये कि यूजीसी नेट जून 2024 का परिणाम कब जारी कर रहे हो? CBT की परीक्षाओं को खत्म हुए पूरा एक महीने से अधिक हो गया,मगर यूजीसी नेट 2024 का परीक्षा परिणाम जारी नहीं कर पाए। सबसे बड़ी शर्मनाक बात तो यह है कि यूजीसी या एनटीए की तरफ से अभी तक परिणाम सम्बन्धी कोई जानकारी नहीं दी गयी,जबकि लाखों अभ्यर्थी मानसिक तौर पर परेशान हैं,परिणाम को लेकर।"

इलेक्शन के रिजल्ट आ जाते हैं, फिर परीक्षाओं के परिणाम में देरी क्यों

अपनी प्रोफाइल में खुद को दिल्ली के जिला एवं उच्च न्यायालय में अधिवक्ता बताने वाले एक यूजर ने टिप्पणी की कि "भारत एकमात्र ऐसा देश है,जहां पर इलेक्शन की कब होना और उसका रिजल्ट कब आना है,, तमाम चीजें तय रहती हैं। लेकिन जिसको देश का भविष्य कहा जाता है,,, उनका एग्जाम कब होना है ,कब उनक रिजल्ट आएगा,,कुछ भी तय नहीं होता।"

पीएचडी प्रवेश में हो रही दिक्कत

एक छात्रा ने लिखा, "सर रिजल्ट दे दीजिए पीएचडी का नोटिफिकेशन आ गया है, कुछ तो सोचिए कि सुरक्षित हूं या नहीं"

एक यूजर ने लिखा, "सर, कृपया हमारे धैर्य की परीक्षा न लें... क्योंकि हम अब और धैर्य नहीं रख सकते... मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया एक संभावित तारीख बताएं।"

अगस्त में शुरू हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट जून परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक दो पालियों में शुरू हुई यानी पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के रूप में शामिल होना चाहते हैं। 

यूजीसी नेट जून 2024 सत्र की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दो प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे - लेक्चररशिप (एलएस) के लिए एक प्रमाण पत्र और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए एक प्रमाण पत्र। जेआरएफ प्रमाण पत्र परिणाम की तारीख से तीन साल के लिए वैध होता है, जबकि एलएस प्रमाण पत्र की वैधता सीमा नहीं होती है और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए अनिश्चित काल तक प्रभावी रहता है। 
विज्ञापन

UGC NET Result Download: परिणाम जारी होने पर ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परिणाम अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
  • अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें