फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा कल से शुरू; अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें गाइडलाइन, केंद्र पर करना होगा पालन

Tue, 20 Aug 2024 09:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का पुनः आयोजन कल से होने जा रहा है। यहां कुछ जरूरी गाइडलाइंस बताई गई है, जिनका पालन उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान करना होगा। अभ्यर्थियों को इन निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
 
विज्ञापन
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Exam Guidelines: यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कल 21 अगस्त से होने जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 21 अगस्त से 04 सितंबर, 2024 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करेगी। जो भी उम्मीदवार कल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें पहले परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस जरूर जान लेनी चाहिए।

विज्ञापन

CBT मोड में होगी परीक्षा

UGC NET परीक्षा 18 जून को एक ही दिन में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक विवाद के बाद इसे 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच पुनः आयोजित किया जा रहा है। इस बार परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है। 

भूलकर भी न करें ये गलती

यूजीसी नेट परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैमरा या ब्लूटूथ डिवाइस और पेन ड्राइव, फ्लैश ड्राइव, मेमोरी कार्ड जैसे स्टोरेज डिवाइस ले जाने पर पाबंदी है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे उम्मीदवार को परीक्षा देने से वंचित भी किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों के साथ धोखाधड़ी या दुर्व्यवहार में शामिल नहीं होना चाहिए। ऐसा करने पर भी उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • एनटीए द्वारा जारी किए गए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एडमिट कार्ड लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी अपने साथ रखनी होगी, कोई सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार को संबंधित प्रमाण पत्र साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर इसकी मांग की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को तलाशी और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा से 2 घंटे पहले आना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सुरक्षा जांच बंद कर दी जाएगी।
  •  परीक्षा हॉल खुलते ही अपनी सीट पर बैठ जाएं और निरीक्षक द्वारा बताए गए सभी निर्देशों को अच्छे से सुनें।
  • आवंटित परीक्षा के दिन उपस्थित न होने वाले किसी भी अभ्यर्थी के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अगर कोई छात्र परीक्षा देने से चूक जाता है, तो उसे फिर दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • छात्रों को परीक्षा शिफ्ट के दौरान अन्य प्रतिभागियों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षा स्थल पर एनटीए स्टाफ या अन्य उम्मीदवारों के साथ दुर्व्यवहार करना भी कदाचार माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें