फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Phase-3 Admit Card 2023 Out: नेट परीक्षा के तीसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 01 Mar 2023 06:05 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Admit Card: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December 2022 Phase-3 Admit Card Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2022 के लिए होने वाली तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 01 मार्च, 2023 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को UGC NET 2022 दिसंबर सत्र की परीक्षा के तीसरे चरण में उपस्थित होना है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से तीन, चार, पांच और छह मार्च, 2023 को आठ विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को UGC NET के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र में उल्लिखित विवरणों को सत्यापित करने का सुझाव दिया गया है। किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को परीक्षा अधिकारियों को 011-40759000 पर सूचित करना चाहिए या ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UGC NET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज-3 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, दिए गए स्थानों में पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • UGC NET Dec 2022 फेज-3 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • तीसरे चरण के एडमिट कार्ड पीडीएफ में दिए विवरणों को सत्यापित करें।
  • यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
विज्ञापन

यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 

बता दें कि UGC NET 2023 के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, परीक्षा का दिन और तिथि, आवेदन संख्या, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, जन्म तिथि और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें