फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट  30 सितंबर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Thu, 29 Sep 2022 09:26 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट की ओर से दिसंबर, 2021 और जून 2022 दोनों ही सत्र की परीक्षा का आयोजन एक ही सत्र में किया जा रहा है। 01 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, UGC NET की 30 सितंबर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं और इसे अब पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन

यूजीसी नेट की ओर से दिसंबर, 2021 और जून 2022 दोनों ही सत्र की परीक्षा का आयोजन एक ही सत्र में किया जा रहा है। 01 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं, 08 से 14 अक्तूबर, 2022 तक होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

किसी भी समस्या पर यहां संपर्क करें
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जानकारी दी है कि अगर किसी भी उम्मीदवार को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे हेल्प डेस्क 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, इसके अलावा एनटीए को ugcnet@nta.ac.in पर भी लिख सकते हैं। 

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। 

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UGC NET परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें