यूजीसी नेट की ओर से दिसंबर, 2021 और जून 2022 दोनों ही सत्र की परीक्षा का आयोजन एक ही सत्र में किया जा रहा है। 01 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं, 08 से 14 अक्तूबर, 2022 तक होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
किसी भी समस्या पर यहां संपर्क करें
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जानकारी दी है कि अगर किसी भी उम्मीदवार को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे हेल्प डेस्क 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, इसके अलावा एनटीए को ugcnet@nta.ac.in पर भी लिख सकते हैं।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।