यहां देखें नई तिथियां
पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2024 थी। एनटीए ने पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 मई तक आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार 20 मई रात्रि 11.59 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए विंडो 21 से 23 मई तक उपलब्ध रहेगी।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, वे अब 19 मई तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।