फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021 Result: जानिए कब जारी होंगे यूजीसी नेट, 2021 के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे?

Fri, 11 Feb 2022 07:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2021 Result: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की अंतरिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन
UGC NET 2021 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2021 Result: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर यह परीक्षा के परिणाम इसी महीने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 
विज्ञापन

UGC NET 2021 Result: इस तारीख को जारी हो सकते हैं परिणाम 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनटीए की ओर से  यूजीसी नेट, 2021 परीक्षा के परिणाम 15 फरवरी, 2022 से पहले ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, परीक्षा एजेंसी ने अब तक ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। परीक्षा परिणाम से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

UGC NET 2021 Result: अंतरिम उत्तर कुंजी जारी
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की अंतरिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा, 2021 का आयोजन नवंबर, 2021 से लेकर जनवरी, 2022 तक विभिन्न चरणों में किया था। 
विज्ञापन

UGC NET 2021 Result: कैसे डाउनलोड करेंगे परिणाम?

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।


1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे यूजीसू नेट, 2021 परीक्षा परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिकि करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें