फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ‘सारथी’ बनेंगे 721 छात्र, सुधारों और योजनाओं के बारे में करेंगे जागरूक

Thu, 28 Sep 2023 06:13 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने, उसकी सही जानकारी और लाभ छात्रों तक पहुंचाने के मकसद से जुलाई में एनईपी सारथी की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
UGC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब छात्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के ‘सारथी ’ बनेंगे। वे सारथी बनकर उच्च शिक्षा में आए सुधारों और योजनाओं के बारे में आम छात्रों को जागरूक करेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सारथी योजना के लिए देशभर के 262 विश्वविद्यालयों के 721 छात्रों का चयन कर उनके नामों की सूची जारी कर दी है। प्रत्येक विश्वविद्यालयों से तीन-तीन छात्रों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने, उसकी सही जानकारी और लाभ छात्रों तक पहुंचाने के मकसद से जुलाई में एनईपी सारथी की घोषणा की गई थी। इसके बाद इस योजना के लिए सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से छात्रों के नामों की सूची मांगी गई थी। इसमें प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान को तीन-तीन नामों की सूची देनी थी। विश्वविद्यालयों के भेजे गए नामों के आधार पर 721 छात्रों की सूची तैयार की गई है। इन्हें सारथी या फिर छात्र राजदूत भी कहा जा सकता है।

कैंपस में बनेगी हेल्प डेस्क
छात्र समूहों के साथ जुड़ने से लेकर संकाय सदस्यों, प्रशासकों और यूजीसी के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना।

कैंपस में एनईपी की योजनाओं पर संक्षिप्त नोट्स बनाना। कार्यक्रमों, वाद-विवाद, चर्चाओं, प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाना। कॉलेज फेस्ट में एनईपी हेल्पडेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 'एनईपी सारथी' उच्च शिक्षा प्रणाली में विभिन्न सुधारों की जानकारी देने, छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता लाने के मकसद से यह योजना शुरू हो रही है। यूजीसी का मकसद एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां छात्र सार्थक रूप से जुड़ सकें। एनईपी 2020 के प्रावधानों का प्रभावी उपयोग करने के लिए छात्रों को सक्रिय प्रतिभागियों के रूप में एक साथ ला सकें।
विज्ञापन


सारथी यूजीसी को फीडबैक भी देंगे
कैंपस में छात्रों के बीच एनईपी 2020 की पहल के बारे में जागरूकता पैदा करना और उसे बढ़ावा देना। इसके अलावा लागू करने में सहयोग देगा। छात्रों पर एनईपी 2020 की पहल के प्रभाव को समझने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए यूजीसी के लिए एक फीडबैक तंत्र स्थापित करने में सहयोग देना है। यूजीसी द्वारा 'एनईपी सारथी' के रूप में मान्यता और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें