छात्र अपनी पात्रता मानदंड की जांच के बाद यूसीईईडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। UCEED 2022 के लिए बुनियादी पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि आवेदकों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। यूसीईईडी 2022 के लिए आवेदकों को न्यूनतम तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम पूरा करना होगा। पूर्ण पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
परीक्षा से जुड़ीं अहम बातें
यूसीईईडी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने के लिए आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ई-मेल आईडी, वैध मोबाइल नंबर भरना होगा। UCEED 2022 दोनों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नियमित शुल्क के साथ 10 अक्तूबर और विलंब शुल्क के साथ 17 अक्तूबर है। UCEED एक परीक्षा केंद्र-आधारित परीक्षा है और इसके दो भाग हैं: भाग-ए कंप्यूटर आधारित है और भाग-बी में स्केचिंग से संबंधित प्रश्न हैं जिन्हें दी गई शीट पर डिजाइन प्रयास करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को दिए गए समय में दोनों भागों को अटेप्ट करना अनिवार्य है।
परीक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा के लिए कुल समय (जिसमें पार्ट-ए और पार्ट-बी दोनों शामिल हैं) तीन घंटे हैं और यह निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा :-
- परीक्षा की दिनांक : 23 जनवरी, 2022 (रविवार)
- परीक्षा का समय : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
24 शहरों में आयोजित होगी UCEED परीक्षा
यूसीईईडी 2022 की परीक्षा भारत के निम्नलिखित 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, पणजी, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, कोझीकोड, मुंंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और विशाखापत्तनम आदि। ध्यान दें कि उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण के समय अपनी पसंद के तीन शहरों को वरीयता क्रम में चुनना होगा। एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, परीक्षा केंद्र का शहर बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।