फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED 2025 Exam: यूसीड के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, आज दोपहर एक बजे से करें आवेदन; जनवरी में होगा एग्जाम

Tue, 01 Oct 2024 12:52 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED 2025 Exam: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने आज यूसीड के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा जनवरी में आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
UCEED 2025 Exam Schedule Out - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCEED 2025 Exam Schedule Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने आज 1 अक्तूबर को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट ( uceed.iitb.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार, यूसीईईडी परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आज से ही करें आवेदन
संस्थान आज, 1 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uceed.iitb.ac.in) के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। नियमित शुल्क के साथ UCEED 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 , 2024 है। 

यूसीड 2025 भारत भर के 27 शहरों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान प्राथमिकता के क्रम में सूचीबद्ध अपनी पसंद के तीन शहरों का चयन करना होगा।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड  
यूसीड 2025 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार को 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में शामिल होना चाहिए। विज्ञान, वाणिज्य और कला, मानविकी सहित सभी धाराओं के छात्र पात्र हैं। 2023 या उससे पहले पहली बार उपस्थित होने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।

सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Ews), और अन्य पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर (OBC-NCL) के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 2000 को या उसके बाद होना चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), या विकलांग व्यक्ति (PwD) श्रेणियों के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 1995 को या उसके बाद होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें