फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED 2022: आईआईटी बॉम्बे इस तारीख को जारी करेगा यूसीईईडी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, यहां मिलेगी डिटेल

Sun, 23 Jan 2022 06:44 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने डिजाइन के लिए स्नातक सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूसीईईडी) 2022 की परीक्षा आज संपन्न हो गई। अब संस्थान की तरफ से 31 जनवरी, 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
UCEED 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने डिजाइन के लिए स्नातक सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूसीईईडी) 2022 की परीक्षा आज संपन्न हो गई। अब संस्थान की तरफ से 31 जनवरी, 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 25 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी।

विज्ञापन

इस उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियों को छात्र 27 जनवरी, 2022 को शाम 5 बजे तक वेबसाइट में जाकर दर्ज करा सकते हैं। संबंधित अधिकारी आपत्तियों पर विचार करेंगे और बाद में अंतिम उत्तर कुंजी को तैयार करेंगे। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें।

UCEED 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण के शुरू होने की तिथि - 9 सितंबर, 2021
  • नियमित शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि -
  • 11 नवंबर, 2021
  • विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि - 16 नवंबर, 2021
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि - 12 जनवरी, 2022 से
  • प्रवेश पत्र को लेकर गलतियों को सुधार करने की तिथि - 14 जनवरी, 2022
  • यूसीईईडी 2022 की परीक्षा की तिथि - 23 जनवरी, 2022 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
  • ड्राफ्ट उंत्तर कुंजी जारी होने की तिथि - 25 जनवरी, 2022
  • उम्मीदवारों के पोर्टल पर उत्तर कुंजी को लेकर सूचना देने की तिथि - 27 जनवरी, 2022 शाम 5 बजे तक
  • अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि - 31 जनवरी, 2022
  • पार्ट ए के कटऑफ अंक के घोषणा की तिथि - 10 फरवरी, 2022
  • परिणाम जारी होने की तिथि - 10 मार्च, 2022
  • स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की तिथि - 14 मार्च, 2022
विज्ञापन

UCEED 2022 उत्तर कुंजी को ऐसे देखें

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • अब यूसीईईडी के होमपेज पर मौजूद उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज अलग से खुलेगा।
  • अब छात्र अपनी उत्तर कुंजी को देखें।
  • उत्तर कुंजी की जांच करते हुए उसे डाउनलोड कर लें।
  • अब उत्तर कुंजी की एक प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें