फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, इतने फीसदी बच्चे हुए पास

Sat, 19 Apr 2025 02:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UBSE UK Board Class 10th 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे आज यानी 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। 2.16 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो चुका है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें 


12वीं के छात्र यहां रिजल्ट देखें
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज, 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला कि आधिकारिक वेबसाइट https://www.amarujala.com/results पर जाकर चेक कर सकते हैं।

तय समय पर घोषित हुआ रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

इस वर्ष का रिजल्ट न केवल समय पर घोषित हुआ, बल्कि कई रिकॉर्ड भी टूटे। हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का कुल पास प्रतिशत 90.77% रहा, जो कि पिछले सभी वर्षों में सबसे अधिक है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी, जहां उनका पास प्रतिशत 93.25% रहा, वहीं लड़कों का रिजल्ट 88.20% रहा। कुल 1,13,690 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
 

इंटरमीडिएट में 86.20% लड़कियां पास

वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 83.23% छात्र सफल हुए, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20% और लड़कों का 80% रहा। इस बार इंटर की परीक्षा में 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- UK Board Result 2025: रिजल्ट जारी करते ही उत्तराखंड बोर्ड ने रचा इतिहास, डाटा पंचिंग प्रक्रिया से मिली उपलब्धि

UK board Result: यहां क्लिक करके देखें परिणाम


विज्ञापन

Uttarakhand Board Topper 2025: 12वीं में एक लड़की और 10वीं में दो लड़के बनें टॉपर

बता दें की उत्तरखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में देहरादून की अनुष्का ने टॉप किया। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

और भी पढ़ें:- UK Board 10th Topper: बागेश्वर का कमाल! उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में 99.20% अंक लाकर रचा इतिहास

जबकि, कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (बागेश्वर) और जतिन जोशी (नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है।

10वीं की टॉपर सूची 

रैंक नाम विद्यालय का नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC, न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC, ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

12वीं की टॉपर लिस्ट

  • रैंक 1 - अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून - 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
  • रैंक 2 - केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून, कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी दोनों के 489/500 (97.80 फीसदी) मार्क्स रहे।
  • रैंक 3 - आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून- 484/500 (96.80 फीसदी)

परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल 

इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 9 हजार, 967 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख 6 हजार, 358 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 16 हजार 325 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें