तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS POLYCET) 2021 का रिजल्ट आज यानी कि 28 जुलाई को जारी कर दिया गया है। स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, तेलंगाना ने टीएस पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी किया है। जिन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे हॉल टिकट के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-CBSE 12th Result 2021: जानिए कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट? 2 एप और 5 वेबसाइट्स से कर सकेंगे चेक
अभ्यर्थी sbtet.telangana.gov.in और tspolycet.nic.in के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए विद्यार्थी रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें टीएस पॉलिटेक्निक परिणाम 2021
-सबसे पहले तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग की वेबसाइट polycetts.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपको रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 30 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
डायरेक्ट लिंक