रिजल्ट चेक करते अभ्यर्थी, सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी यानी टीओएसएस ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सोसाइटी की ओर से एसएससी और इंटर कक्षा के छात्रों के परिणाम पांच जुलाई, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। छात्रों को पिछली परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार अंक दिए गए हैं। तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के परिणाम 2021 अब आधिकारिक वेबसाइट telanganaopenschool.org या मनाबाड़ी की वेबसाइट पर देखने के लिए उपलब्ध हैं।
टीओएसएस एसएससी और और इंटर कक्षाओं की जुलाई सेशन परीक्षाओं के परिणाम आवेदन संख्या या छात्र के नाम का उपयोग करके चेक किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा नियमित बोर्ड के छात्रों की तरह ही परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। टीओएसएस 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2021 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक और चरण नीचे दिए गए हैं।
टीओएसएस परिणाम 2021: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट telanganaopenschool.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध टीओएसएस रिजल्ट 2021 सेक्शन में जाएं।
- दाहिने हाथ के पैनल पर, टीओएसएस एसएससी रिजल्ट 2021 या टीओएसएस इंटर रिजल्ट 2021 पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार की प्रवेश संख्या या नाम दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे टीओएसएस परिणाम 2021 को देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परीक्षा परिणाम का प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही,
http://resultsjun.telanganaopenschool.org/TOSSRESULTSINTER.aspxतेलंगाना स्टेट बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम ने इंटर कक्षा के परिणाम जारी किए थे। राज्य बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अपने अंकों पर आपत्तियां उठाने के लिए एक अधिसूचना नोटिस भी जारी किया था। टीओएसएस रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी की आधिकारिक साइट पर नजर रखें।
वहीं सीधे परिणाम देखने के लिए इन लिंक पर क्लिक करें।
TOSS SSC परिणाम 2021:
सीधा लिंक
TOSS Inter परिणाम 2021:
सीधा लिंक