टीजेईई 2022 एडमिट कार्ड की कर लें जांच
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अब परीक्षा में कम ही समय बचा है। इसलिए वे अपना परीक्षा प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर लें और अच्छे जांच कर लें। यदि उन्हें इनमें से किसी भी विवरण में विसंगतियां या त्रुटियां मिलती हैं तो परीक्षा शुरू होने से कुछ समय या दिन पहले ही अपने हॉल टिकट में सुधार करवाने के लिए परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी से संपर्क करना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार की नामांकन संख्या
TJEE 2022 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए चरण
परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताई गई आसान एवं चरणबद्ध प्रक्रिया का उल्लेख कर सकते हैं।
- टीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं।
- TJEE 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और सत्यापन कोड दर्ज करें।
- टीजेईई 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यान से देखें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी प्रति प्रिंट करें।