टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) 25 मार्च यानी आज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) का रिजल्ट जारी करेगा। TISSNET 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। यह परीक्षा 20 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tiss.edu पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। TISSNET 2021 परीक्षा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए होती है। TISSNET परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (TISSPAT) और ओपीआई (ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू) देते हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम 17 स्कूल और दो केंद्रों पर कराया जाता है। एमए प्रोग्राम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, एमजीएएचडी नागालैंड और चेन्नई परिसरों में कराया जाता है।
ऐसे डाउनलोड करें TISSNET 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही डाउनलोड होगा।