फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TISSNET 2023: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने एमए में प्रवेश के लिए जारी किया हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 18 Feb 2023 04:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TISSNET 2023 Admit Card Released:  टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने अपने एमए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (TISSNET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPRVUNL Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TISSNET 2023 Admit Card Released:  टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने अपने एमए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (TISSNET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  admissions.tiss.edu. से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि TISSNET 2023 का आयोजन 25 फरवरी को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2.00 बजे से 3.40 बजे तक होगा। परिणामों की तिथि अभी अधिसूचित नहीं की गई है।
 

TISSNET 100 मिनट की परीक्षा है और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षण के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। जो उम्मीदवार इस राउंड को पास कर लेते हैं, वे ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू (ओपीआई) के साथ स्टेज 2 यानी प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (टीआईएसएसपीएटी) के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले TISS प्रवेश वेबसाइट admissions.tiss.edu पर जाएं।
  • पीजी प्रवेश TISS NET 2023 हॉल टिकट लिंक 'हॉल टिकट प्राप्त करें' पर क्लिक करें। 
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करें।
  • TISSNET हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें