इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के एमबीए फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा "दी ग्रेट एस्केप" कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उनके शैक्षिक पाठ्यक्रम में इवेंट मैनेजमेंट के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य इवेंट मैनेजमेंट के एप्लिकेशन भाग को विकसित करना था।
छात्रों के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि रही क्योंकि उन्होंने हीरो, पतंजलि, मोतीलाल ओसवाल, बी.एल. एग्रो, कपिश, बिग बाजार आदि जैसी 40 से अधिक बड़ी कंपनियों से प्रायोजन प्राप्त किया।