इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में लायंस अंतरराष्ट्रीय के अंतर्गत लायंस कोर्डिनेशन कमेटी एसोसिएशन द्वारा मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में बढ़ रही मधुमेह की बीमारी के बारे में लोगों को सचेत कराना था।
देशभर में इस कार्यक्रम को कईं विश्वविद्यालयो में आयोजित कराया गया और सभी विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम का प्रारम्भ ठीक 11 :10 पर हुआ। लायंस कोर्डिनेशन कमेटी ऑफ इंडिया का लक्ष्य इस सभा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना भी था। इस कार्यक्रम में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के 1171 विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. सुरेश सोंधी ने छात्रों को मधुमेह के कारण, लक्षण और प्रबंधन के बारे में बताया।