फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Fri, 02 Apr 2021 01:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी हो गया है।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्ना यूनिवर्सिटी ने टीएएनसीईटी (TANCET) रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट tancet.annauniv.edu है। यह परीक्षा 20 और 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी


इससे पहले तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट 16 अप्रैल को जारी होने वाला था। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अभ्यर्थियों के लिए टीएएनसीईटी की मार्कशीट 8 अप्रैल से उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक या फिर नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक करें TANCET रिजल्ट 2021
-सबसे पहले अन्ना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu है।
-यहां होम पेज पर ही आपको TANCET रिजल्ट 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ऑफलाइन कक्षाएं: बंगलूरू में सभी स्कूलों की छठी से लेकर नौवीं तक फिजिकल कक्षाएं निलंबित


डायरेक्ट लिंक

TANCET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसके जरिए अभ्यर्थियों को एमबीए, एमसीए, एमई, एमटेक, एमआर्क और एमफॉर्मा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा का आयोजन हर साल होता है। परीक्षा का आयोजन अन्ना यूनिवर्सिटी करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें